135वीं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन — 14 अप्रैल 2025

Publish Date: 4/15/2025 7:17:41 AM
Raju Sagar
**दिनाँक 14 अप्रैल 2025** (सोमवार) को **डॉ. अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद** में **डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती** का आयोजन अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के विचारों को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत **प्रातः 9:00 बजे** से **बुद्ध वंदना** और **बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण** के साथ हुई। इसके बाद, **नामचीन बहुजन प्रचारक मंडल** द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
**प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक** आयोजित **विशाल जनसभा** में **प्रबुद्ध वक्ताओं** ने बाबा साहेब की शिक्षाओं पर अपने विचार साझा किए। इस सत्र में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के योगदान को समझने और उनके आदर्शों को अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
**दोपहर 3:00 बजे से** आयोजित **विशाल शोभायात्रा** ने शहर में एक नई ऊर्जा का संचार किया। यह शोभायात्रा **राजकीय इण्टर कॉलेज मुरादाबाद** से प्रारंभ होकर **अम्बेडकर पार्क** पहुँची। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को समर्पित गीतों और नारों के साथ जुलूस निकाला।
कार्यक्रम में **डॉ. अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता** में विजयी प्रतिभागियों को **पुरस्कार वितरण** किया गया।

अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के तत्वाधान में भारतीय संविधान दिवस 75वीं वर्षगांठ प्लेटिनम जयंती का आयोजन किया गया
अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के तत्वाधान में दिनांक 26 नवंबर 2024 को भारतीय संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ प्लेटिनम जयंती एवं अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की महासमिति की बैठक का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर पार्क सिविल लाइंस मुरादाबाद में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता पूज्य भंते धम्म कीरती रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य एडवोकेट एवं संचालन महामंत्री रोहिताश कुमार ने किया कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मा. काशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क के सामने अन्तर्राष्ट्रीय त्यौहार बुद्ध पूर्णिमा एवं अशोक धम्म विजयदशमी कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे बेंडिंग जोन (दुकानें/खोखे) के विरोध में मांग-पत्र दिया गया ।
मुरादाबाद आज दिनांक 19. 11. 2024 को पिछड़ा दलित समाज के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की एक अति आवश्यक बैठक अंबेडकर पार्क सिविल लाइन में आहूत की गई बैठक में नगर निगम द्वारा मान्यवर काशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क के सामने वेंडिंग जोन बनाए जाने की बाबत कल धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल अपर नगर आयुक्त अजीत चौधरी से मिला था और यह अनुरोध किया कि आप रोड के किनारे किनारे वेंडिंग जोन (दुकान/खोखे) बना लो और उसके पीछे का खाली स्थान अनेक वर्षों से होने वाले परंपरागत "अंतर्राष्ट्रीय त्यौहार बुद्ध पूर्णिमा" एवं अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों तथा पार्क में टहलने वालों की पार्किंग हेतु छोड़ दो और पदाधिकारी ने यह भी कहा था कि उक्त स्थान भारत के अलावा अन्य कई बुद्धिस्ट देशो की आस्था से जुड़ा हुआ है परंतु अपर नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की एक भी बात नहीं मानी और उन्होंने अपनी तानाशाही दिखाते हुए कहा कि वहां हम जो चाहेंगे वही होगा इतना ही नहीं उन्होंने पदाधिकारियों के साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार भी किया, जबकि देश के माननीय प्रधानमंत्री जी देश विदेश में भगवान बुद्ध की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते है और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वयं यह कहा है की "पूरी दुनिया में भारत की पहचान है "बुद्ध" परंतु नगर निगम में सरकार के विपरीत कार्य हो रहा है अपर नगर आयुक्त के दुर्व्यवहार से संपूर्ण दलित समाज एवं सभी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है तथा सर्वसम्मति से सभी संगठनों ने अपर नगर आयुक्त अजीत चौधरी के इस अमानवीय कृत्य एवं दुर्व्यवहार की निंदा की तथा निर्णय लिया गया है की अगर न्याय नहीं मिला तो सभी संगठन एवं समस्त पिछड़ा दलित समाज दिनांक 26. 11. 2024 को अपर नगर आयुक्त अजीत चौधरी का घेराव करेगा बैठक में बौद्ध जन कल्याण समिति के अध्यक्ष विमल धीर, बहुजन समन्वय समिति के संयोजक चंदन सिंह रैदास, अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य एवं उप राष्ट्रीय महामंत्री रघुवीर सिंह, डॉ0 अंबेडकर मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सागर, भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष शिवदत्त भारती, लॉर्ड बुद्धा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम अवतार सिंह, डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ से परमाल सिंह, बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष भयंकर सिंह बौद्ध एवं शिक्षा प्रचार प्रसार समिति के उपाध्यक्ष करन सिंह आदि उपस्थित रहे।

संविधान दिवस की प्लेटिनम जयंती पर संघ द्वारा आयोजित विचारगोष्ठी व संघ की महासमिति की बैठक का आयोजन किया गया ।
आज दिनाँक 26 नवंबर 2024 को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ मुरादाबाद के तत्वधान में भारतीय संविधान की 75 वीं वर्षगांठ प्लेटिनम जयंती का आयोजन सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क मुरादाबाद में किया गया जैसा की ज्ञातव्य है कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा पारित कर देश के नागरिकों को समर्पित किया गया था संविधान के कल्याणकारी प्रावधानों को वंचित समाज, महिलाओं सहित देश के समस्त नागरिकों के जीवनस्तर में व्यापक सुधार हुआ है । संविधान के नागरिकत़, निर्वाचन एवं अंतरिम संसद संबंधी प्रावधान इसी दिन से लागू हो गए थे यह संपूर्ण संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ ।
संविधान दिवस की मुख्य वक्त बनते धाम करती रहे जिन्होंने भारतीय संविधान की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला अन्य वक्ताओं द्वारा भी संविधान के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। संविधान दिवस के उपासक अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की महासमिति की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा तथा संघ का संविधान संशोधन पारित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य एडवोकेट ने की तथा संचालन राष्ट्रीय महामंत्री श्रद्धेय रोहिताश कुमार जी ने की किया कार्यक्रम में भयंकर सिंह बौद्ध नेतराम सिंह मलखान सिंह हरपाल सिंह बौद्ध मुकेश गौतम राम सिंह भारती शशि बाली सिंह भारती राम सिंह गौतम जितेंद्र सिंह ठेकेदार ऋषिपाल सिंह मुन्नी देवी प्रेमलता गौतम शशि प्रभा मौर्य ज्ञानवती राजवती जयराम सिंह सुनील कुमार इंद्रजीत बौद्ध प्रेमचंद प्रधान जी आदित्य कुमार सोल्जर राम सिंह गौतम जवाहर सिंह विमल धीर दौलत सिंह चरन सिंह मदन सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे अंत में संघ के अध्यक्ष द्वारा समस्त वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया ।